Translate

देवी मंदिर लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
देवी मंदिर लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 11 मई 2024

योगमाया मंदिर,मेहरौली,दिल्ली

देश की राजधानी दिल्ली के दक्षिण में स्तिथ  माँ योगमाया का शक्तिपीठ मंदिर है। देवी योगमाया भगवान श्री कृष्ण की बड़ी बहन हैं। मेहरौली इलाके में सिद्धपीठ माँ योगमाया मंदिर का रिश्ता विंध्याचल की माँ विंध्यवासिनी मंदिर से भी एक रिश्ता है।


Maa Yogmaya

रविवार, 5 मई 2024

माँ छिन्नमस्तिका मंदिर, रामगढ़, झारखंड

 दस महाविद्याओं में पांचवी महाविद्या माँ छिन्नमस्ता का जागृत सिद्धपीठ झारखंड के रजरप्पा की मनोहारी सिकदरी घाटी में बसा है। रजरप्पा और रामगढ़ के निवासियों की कुल देवी माँ छिन्मस्तिका है। रामगढ़ गांव का यह क्षेत्र एक वनों से घिरा हुआ है। प्रकृति की गोद के मध्य बसे माता के मंदिर में मन तुरंत तन्मय हो जाता है। 


रविवार, 21 अप्रैल 2024

शिव पुत्री मनसा देवी मंदिर, हरिद्वार, उत्तराखंड

पौराणिक मान्यता:

माता मनसा को माँ पार्वती का ही रूप मन गया है। पुराणों और धार्मिक ग्रँथों के अनुसार माता मनसा के जन्म की कथा भिन्न-भिन्न है। अधिकतर कथाओं में माता मनसा को भगवान शिव की दूसरी पुत्री बताया गया है। उस कथा में उल्लेखहै कई महादेव का वीर्य सर्पों की माँ कद्रू को छूकर निकला था जिससे मनसा देवी का जन्म हुआ था। दूसरी कथा अनुसार माता मनसा की उत्तपत्ति कश्यप ऋषि के मस्तक से हुई थी। कद्रू कश्यप की पत्नी थी और मनसा देवी के गुरु भगवान महादेव थे। माता मनसा ने सैंकड़ो वर्ष तपस्या कर भगवान शिव को प्रसन्न किया था। 


        


सतयुग में माता सती के शरीर का एक भाग बिलवा पहाड़ी पर गिरा था। यह केवल स्थानीय मान्यताओं में प्रचलित है। क्योंकि शास्त्र और पुराणों में ऐसा कोई विवरण स्पष्ट नहीं बताया गया है। एक अन्य कथा में बिलवा पहाड़ी को माता दुर्गा की महिषासुर मर्दन के बाद कि विश्राम स्थली माना गया है। 


बिलवा पहाड़ी


मनसा माता मंदिर:


 मनसा देवी मंदिर एक सिद्धपीठ है। यहां सारी मनोकामनाएं माता के आशीर्वाद और कृपा सो पूर्ण होती है। नागों के राजा वासुकी की बड़ी बहन माँ मनसा देवी है। यही नहीं माता सर्पों पर विराजमान है सो इस कारण सर्प दंश से बचने या सर्प द्वारा काटने पर माता की साधना की जाती है। 


माँ मनसा देवी


मनसा माता के विग्रह के चार मुख है। माता के नीचे माँ दुर्गा की सिंदूरी मूर्ति महिषासुर के वध की मुद्रा में विराजित है। गर्भ गृह चांदी और पीतल से बनाया गया है। बिलवा पहाड़ी पर माँ चामुंडा मंदिर भी है। इसी मंदिर में एक पेड़ पर मनोकामना पूर्ण करने के लिये भक्त धागा बांधते है। पूर्ण होने पर वापिस आकर इसे खोलते हैं। चैत्र और फाल्गुन नवरात्री में दूर-दूर से अनेक श्रद्धालु दर्शन करने पहुँचते है।



मनसा देवी मंदिर प्रातः 6 बजे संध्या 7:30 तक खुला रहता है। मंदिर तक पहुंचने के लिये सीढियां और सड़क मार्ग है। तथा केबल कार रोपवे की सुविधा भी उपलब्ध है। इन सब माध्यमो से मंदिर तक आधे घण्टे के भीतर पहुँचा जा सकता है। सड़क मार्ग 1 किमी है। सीढ़ियों की दूरी 800 मीटर है। मंदिर पहाड़ी पर कुछ पूजा सामग्री और अन्य आवश्यक वस्तुओं की दुकानें और एक कैंटीन भी है।


मनसा देवी मंदिर

रोपवे

मनसा देवी मंदिर कैसे पहुँचे:


हरिद्वार रेलवे स्टेशन से बिलवा पहाड़ी की दूरी चार किमी है। मंदिर से सबसे निकटतम हवाई अड्डा जॉली ग्रांट हवाई अड्डा है। देहरादून रेलवे स्टेशन और हवाई अड्डे की दूरी कुल दो घण्टे की है।


✒️ स्वप्निल. अ

शनिवार, 30 मार्च 2024

माँ त्रिपुर सुंदरी मंदिर, बांसवाड़ा, राजस्थान

 इतिहास:

 माना जाता है कि बांसवाडा के माँ त्रिपुर सुंदरी मंदिर की स्थली पर सत्युग में माता सती की एक उंगली का भाग यहाँ गिरा जिसके उपरांत यहाँ माता का मंदिर बनवाया गया था। इसे शक्तिपीठ के रूप में भी माना गया है। मंदिर का इतिहास राजा कनिष्क के काल के भी पहले का बताया गया है। किंतु सबसे प्रथम साक्ष्यों के अनुसार मंदिर का निर्माण राजा कनिष्क के काल में हुआ था। उस काल में अरावली पहाड़ियों के निकट तीन पुरियां - सीतापुरी, विष्णुपुरी और शिवपुरी हुआ करती थी। । पांचाल समाज के पाता भाई को माँ त्रिपुर सुंदरी ने एक भिक्षुणी के रूप में दर्शन दिए थे। तद पश्चात् पांचालों ने माता के मंदिर का जीर्णोद्धार का कार्य शुरू करवाया था। सन् 1157 में जीर्णोद्धार का कार्य प्रारंभ हुआ। मालवा, मारवाड़ और गुजरात के राजवंशों ने 11-12 सदी से मंदिर में आराधना शुरू की और अपनी कुलदेवी मानना आरंभ किया। 


माँ त्रिपुर सुंदरी

 

माँ त्रिपुर सुंदरी मंदिर:

 

देवी राज राजेश्वरी माँ त्रिपुर सुंदरी का दिव्य सुंदर मंदिर नागर वास्तु कला एक अप्रतिम भवन है। मुख्य गर्भ गृह के दरवाजे चांदी के बने हैं। अंदर माता का विग्रह काले रंग का है। माता की मूर्ति जागृत रूप में है। सवेरे कन्या रूप में, दिन में स्त्री रूप और संध्या से रात्री तक माता प्रौढ़ रूप में दर्शन देती हैं। मूर्ति में अठारह भुजाएँ तथा माता के चरणों मे श्रीयंत्र विराजमान हैं। मूर्ति के नव ग्रह नौ दुर्गा रूप को दर्शाते हैं। मंदिर प्रवेश करने पर तीन गुंबद दिखाई देते हैं। गुंबद के बाहर बनी छत्री में नन्दी जी विराजमान है। 


 

सौम्य रूपा माँ त्रिपुर सुंदरी दश महाविद्याओं में तीसरी महाविद्या हैं। माँ के इस रूप में माँ के तंत्र और नौ दुर्गा रूप विद्यमान हैं। इसीलिये इस मंदिर में माता महालक्ष्मी, महाकाली और महासरस्वती रूप में विराजी है। 


परिसर
स्तोत्र:गूगल


मंदिर एक शक्तिपीठ के साथ एक सिद्धपीठ भी माना गया हैं। यहाँ अनन्य साधु संतो ने माता की साधना की हैं। नवरात्री और गुप्त नवरात्री पर भक्त विशेष पूजा-अनुष्ठान करने आते हैं। माता का राजराजेश्वरी रूप भौतिक या आध्यात्मिक, इच्छा और प्रगती पूरा करने वाला है। 


नन्दी महाराज
स्तोत्र:गूगल

सुबह ब्रह्म महूर्त से माँ की वंदना शंकराचार्य पद्धति से प्रारंभ की जाती है। देवी सुरेश्वरि का नित्य श्री दुर्गासप्तशती पाठ, श्री ललित सहस्त्रनाम से आवह्न किया जाता है। 


पुराने मंदिर को बनाने का कार्य 1930 में मंदिर के शिखर निर्माण के साथ आरंभ हुआ था। सन् 1977 से 1991 के बीच मंदिर का पुनः जीर्णोद्बर कराया गया है। इन वर्षों के बीच में 109 कुंडीय महायज्ञ का आयोजन 1981 में कराया गया। 


मंदिर प्रवेश द्वार

आधुनिक मंदिर:


पुराने मंदिर की इमारत में आधुनिक निर्माण कार्य कराये गये। सन् 2006 से कुछ अद्धभुत बदलाव और जोड़ किये गए। इनमें स्वर्ण कीर्ति स्तम्भ और बाहरी परिसर बनवाया गया। पहली शिला का 23 जून 2011 और अंतिम शिला 24 अप्रैल 2016 में हवन से पूजन कर उदघाटित किया गया। पांचाल समाज द्वारा मंदिर का संचालन किया जाता हैं। समाज के 1233 यजमानों ने 1889 स्तम्भों को पूजन कर मंदिर को समर्पित किया था।


यात्रियों के विश्राम और भोजन करने हेतु एक भोजनालय और धर्मशाला भी बनी है। 


    

कीर्ति स्तम्भ
स्तोत्र:गूगल



     

          

माँ त्रिपुर सुंदरी मंदिर कैसे पहुँचे:


माँ त्रिपुर सुंदरी मंदिर राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में है। इसकी सीमा मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के नजदीक है। रतलाम से मंदिर की दूरी 65 किमी है। 


✒️स्वप्निल.अ

रविवार, 17 मार्च 2024

देवास टेकरी रक्तपीठ, देवास, मध्यप्रदेश

पौराणिक इतिहास:

माँ चामुंडा और माता तुलजा भवानी शक्तिपीठ की कथा माता सती की देह से बने 52 शक्तिपीठों से जुड़ी है। देवास की इस टेकरी पर माता के रक्त की वर्षा हुई थी। इसीलिये देवास के निवासी इसे रक्तपीठ भी कहते है। 


माँ चामुंडा

दूसरी कथा अनुसार माता चामुंडा और माँ तुलजा दोनों बहनों का निवास इस स्थान पर था। एक समय दोनों में किसी बात पर विवाद उतपन्न हुआ। छोटी माता तुलजा पर्वत को चीरते हुए ऊपर की ओर निकल पड़ी और माँ चामुंडा नीचे पाताल की तरफ निकल पड़ी। तभी भगवान भैरवनाथ और बजरंगबली ने चामुंडा माँ को स्थान छोड़के न जाने का निवेदन किया। इस निवेदन को माता ने स्वीकार कर टेकड़ी कभी न छोड़ने का आश्वासन दिया। 


  
माँ तुलजा भवानी


दोनों देवीयों का क्रोध शांत हुआ; तब बड़ी माता जो पाताल के अंदर आधी समा चुकी थी - रुक गयी। वहीं छोटी माता अपने स्थान से ऊपर की ओर जाने लगी।  इसी स्थिति में आज तक दोनों बहनें स्वयंभू रूप में विराजी हैं। माताएँ अपने जागृत रूप में विराजी हैं। माना जाता है कि जिन्हें संतान का सौभाग्य प्राप्त नहीं होता वे इस मंदिर में माँ के दरबार में आकर सच्चे मन से अगर कामना करें तो माता उनकी गोद भर देती है। 



बुधवार, 10 जनवरी 2024

हरसिद्धि माता मंदिर, उज्जैन, मध्यप्रदेश

अवन्तिकापुरी उज्जैन में स्तिथ माँ हरसिद्धि मंदिर में माँ पार्वती का रूप विराजित है। उज्जैन नगरवासी उज्जैन में महाकाल को अपने पिता और माँ हरिसद्धि को नगर की रखवाली और पोषण करनेवाली मानते है।


पौराणिक इतिहास:

माँ हरसिद्धि का मंदिर एक शक्तिपीठ और सिद्धिपीठ दोनों है। उज्जैन के ही गढ़कालिका मंदिर की ही तरह यह दिव्य स्थली भी माता सति की मृत देह से बनी थी। माँ हरसिद्धि मंदिर का पौराणिक इतिहास अनुसार यहाँ माता सति की दाहिनी कोहनी गिरी थी। स्कंद पुराण में वर्णित एक कथा के अनुसार सतयुग में चंड और प्रचंड नामक असुरों ने संसार मे रक्तपात शुरू किया और कैलाश पर्वत पर आक्रमण करने की कोशिश की, तब माँ पार्वती ने दुर्गा का रूप लेकर उनका संघार किया। उस रूप को हरसिद्धि माँ के रूप में इस मंदिर में प्रतिष्ठित किया गया। 


माँ हरसिद्धि

इतिहास:


उज्जैन नगरी से आर्यवर्त भारत के विशाल हिस्से पर राज करनेवाले राजा विक्रमादित्य की कुलदेवी माँ हरसिद्धि हैं। इस शक्तिपीठ में विक्रमादित्य एक साधारण मनुष्य से परम् प्रतापी राजा के रूप में इतिहास में जाने गए और विश्वपटल पर अमिट छाप छोड़ी। माँ की ऐसी असीम कृपा के धनी थे राजा जी जिन्होंने 100 वर्ष तक राज किया। विक्रमादित्य ने कुल 11 बार अपना शीश माँ के चरणों मे समर्पित किये थे। ग्यारवीं बार शीश अर्पण करने के साथ 

राजा विक्रमादित्य ने अपने कठोर तप से माँ हरसिद्धि को गुजरात के पोरबंदर के हरसिद्धि गांव से उज्जैन आने की प्रार्थना की और माँ ने उनकी प्रार्थना स्वीकार कर इस स्थान को भी अपना ग्रह बनाया। पुजारी बताते हैं कि माँ सवेरे पोरबंदर के मंदिर में और संध्या को उज्जैन में निवास करती। इसी तालमेल से माँ को दोनों समय की आरतियां भी की जाती है।


                   



माँ हरसिद्धि मंदिर:


हरसिद्धि मंदिर की नागर और मराठा वास्तुकला में बनाया गया है। गर्भ गृह में माता हरसिद्धि मध्य में, माँ अन्नपूर्णा दाएं और माँ महाकाली, हरसिद्धि के नीचे विराजी हैं। बाएं ओर भूरे भैरव खड़ी मुद्रा में विराजित हैं। माता को मूर्ति सिंदूर में गढ़ी हुई दुर्बोध्य आभा लिए हुए है। 

        
देवी महामाया मंदिर गुफा


मंडप ग्रह में 51 देवियों के चित्र, नाम और मंत्र के बीज आक्षर समेत चिन्हित है। भारत वर्ष के चुनिंदा मंदिरों में से एक मंदिर है जिसकी छत पर देवी राज राजेश्वरी षोडशी का श्रीयंत्र बना हुआ है। इससे मंदिर में आनेवाले भक्तों की प्रार्थना को अधिक आत्मिक ऊर्जा मिलती है। अत्यंत शक्तिशाली और सिद्ध है श्री यंत्र की शक्ति जिसके प्रभाव से यहां आनेवाले भक्तों की सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती है।

मंदिर के बाहर श्री गणेश और महादेव का मंदिर भी है। सबसे पहले श्री गणेश मंदिर में आरती की जाती है।  साथ ही देवी महामाया का मंदिर एक छोटी गुफा के भीतर है। इस गुफा में 2000 से ज़्यादा समय से एक ज्योति जल रही है। मंदिर के बाहर दो दीप स्तम्भ है। शिव शक्ति स्वरूप इन स्तम्भों में संध्या आरती के समय 1001 दिए प्रज्वलित किये जाते हैं। श्रद्धालु मंदिर में ढोल, नगाड़े और मंजीरे के साथ कि जानेवाली आरती को लेकर व्याकुल दिखाई देते हैं।


         
दीप स्तम्भ

J
श्री गणेश
   
    
     


आरती समय:


हरसिद्धि मंदिर में सबसे प्रथम श्री गणेश, दूसरी कर्कोटेश्वर महादेव और तीसरी माँ हरसिद्धि की आरती की जाती है। आरती का समय संध्या 6 से 7:30 के बीच है। 



✒️स्वप्निल. अ


(नोट:- ब्लॉग में अधिकतर तस्वीरें गूगल से निकाली गई हैं।)


शनिवार, 30 दिसंबर 2023

गढ़कालिका मंदिर, उज्जैन, मध्यप्रदेश

माँ गढ़कालिका मंदिर एक शक्तिपीठ और सिद्धपीठ है। इस अलौकिक मंदिर के अनसुलझे रहस्यों के बारे में आम जनता को अधिक जानकारी नहीं हैं। 


पौराणिक इतिहास:


उज्जैन की प्रचलित मान्यता अनुसार सत्ययुग में माता सति द्वारा प्रजापति दक्ष के यज्ञ में माता सति के प्राण त्यागने के पश्चात जब भगवान हरि द्वारा उनकी देह के टुकड़े करने पर माँ का एक ओष्ठ यहां के भैरव पर्वत पर गिरा था। हरसिद्धि माता मंदिर अवन्तिकापुरी का एक और शक्ति और सिद्धपीठ है जो उसी भैरव पर्वत है। इसी क्षेत्र में माता गढ़कालिका का धाम भी जाना जाने लगा। लिंग पुराण की कथा अनुसार जब प्रभू श्री रामचंद्र जब लंका पर दिग्विजय कर वापिस अयोध्या लौट रहे थे तब रास्ते मे रुद्र सागर तट के निकट रुके थे। उस रात्री माता कालिका भूख से व्याकुल नर भक्षण करने निकल पड़ी, तब उन्हें राम भक्त हनुमान दिखे और उन्हें पकड़ने माँ झपटी तो हनुमान जी ने भीम काय रूप धारण कर लिया और माता वहाँ से चली गयी। जाने के पश्चात जो अंश गालित हो कर गिर गया उस अंश से पिंडी प्रकट हुई।  ज्ञातव्य हो, इस स्थान को गढ़ नाम से जाना जाता था इसी से मंदिर का नाम गढ़कालिका कहा जाने लगा।


माँ गढ़कालिका

  

इतिहास:


मंदिर का जीर्णोद्धार सम्राट हर्ष द्वारा 606 ईसवी में करवाया गया था और मध्यकाल में राजा हर्षवर्धन ने भी अन्य कई कार्य करवाकर मंदिर की शोभा बढ़ाई। ग्वालियर के सिंधियाओं ने मंदिर का पुनःनिर्माण कार्य करवाया गया था। 



महामूर्ख कवि कालिदास:


उज्जैन नगरी को कालिदास की नगरी भी कहा जाता है। अपने जीवनकाल में कालिदास महानतम कवि के पहले महामूर्ख माने गए थे। उदाहरण के तौर पर एक बार वे एक वृक्ष की डाल पर बैठ वही डाल काटते देखे गए थे। इससे उनकी पत्नी विद्योत्तमा इस बात से चिंतित थी। फिर कालिदास माँ गढ़कालिका की आराधना में मग्न हो गए। फल स्वरूप माँ गढ़कालिका ने उन्हें इसी मंदिर स्थलीय पर दर्शन दे कर अभिभूत किया। माँ के वरदान के कारण वे "शामला दण्डक" महाकाली स्तोत्र और अन्य 6 संस्कृत महाकाव्यों की रचना कर पाए। यह स्तोत्र कालिदास की सबसे उत्तम और कालजयी रचनाओं में से एक है। उज्जैन या किसी भी स्थान पर कवि कालिदास के नाम पर किये जाने वाले कार्यक्रमों में माँ गढ़कालिका का आवाह्न अवश्य किया जाता है। माँ कालिका की कृपा से कालिदास परम् मूर्ख से महान कवि बन गए। 


    


गढ़कालिका मंदिर:


माँ गढ़कालिका के जीवंत से दिखनेवाले चेहरे पर सिंदूर गढ़ा है। सिर से मस्तक तक चांदी का मुकुट माँ की प्रतिमा में चार चांद लगाता है। मूर्ति की अनूठी बात है माँ के चांदी के दांत जो किसी और शक्तिपीठों में देखने को नहीं मिलते। माँ कालिका के दाएं ओर माँ लक्ष्मी और बाएं ओर माँ सरस्वती विराजी हैं। माँ को पुष्पों की माला और पुष्पों के स्थान पर तंत्र पूजन के नियमित नींबू से बनी माला चढ़ाई जाती है। तथा नींबू का प्रसाद भक्त लेके जाते हैं। इन नींबुओं को घर में रखने पर माँ उस घर की रक्षा करती हैं।


माँ गढ़कालिका शक्तिपीठ


वैसे साल के 12 मास इस मंदिर में तांत्रिकों का जमावड़ा बना रहता है किंतु नवरात्र और गुप्त नवरात्र में तांत्रिक इस मंदिर में विशेष साधना करने आते हैं। मंदिर के समक्ष एक प्राचीन दीप स्तम्भ भी खड़ा है जिसे नवरात्र में प्रज्वलित किया जाता है।


माँ गढ़कालिका मंदिर का सम्पूर्ण क्षेत्र अलग-अलग देवो के मंदिरों से अक्षरसः घेराव किये हुए हैं। मंदिर एक किमी दूर भैरव मंदिर है वहीं बगल में भगवान नारायण का चतुर्मुख मंदिर, गणेश मंदिर, हनुमान मंदिर और गोरे भैरव का मंदिर है।


इस देवी मंदिर के पास 52 स्नान कुंड है। इन कुंडों म् एक कुंड के नीचे एक शिवलिंग विराजमान है। इस कुंड की प्रसिद्धि इसके सिद्धि प्रदान करने के लिए मान्यता है। साधक हो या तांत्रिक, जिसे भी अपनी सिद्धि को सिद्ध करना हो तो उसे इस कुंड में जाना आवश्यक होता है। मंदिर के निकट क्षिप्रा नदी के घाट पर माता सती की मूर्तियां है और उज्जैन में हुई सारी सतियों की स्मृति में खड़ा किया हुआ स्मारक भी बना है

  

     


मंदिर आरती:


देश के अन्य तीर्थो या प्रसिद्ध मंदिरों की तुलना में गढ़कालिका मंदिर में आरती का समय बिल्कुल भिन्न है। यहां माँ की आरती सुबह 10 बजे और संध्या सूर्यास्त के समय होती है। कवक हफ्ते में शुक्रवार के दिन में दोपहर 12 बजे का समय आरती के लिए होता है। 

आरती में उपयोग किये जाने वाले छोटे और बड़े वाद्य यंत्र होते हैं जो बड़े उत्साह और हर्ष के साथ बजाए जाते हैं।


 ✒️स्वप्निल. अ


(नोट:- ब्लॉग में अधिकतर तस्वीरें गूगल से निकाली गई हैं।)



गुरुवार, 7 दिसंबर 2023

मुंडेश्वरी मंदिर,कैमूर,बिहार

पौराणिक इतिहास:

बिहार के मुंडेश्वरी देवी मंदिर का इतिहास सतयुग के समय का है और यहां सबसे पहले महादेव का शिवलिंग था और इसके पश्चात माता पार्वती का मुंडेश्वरी रूप में विराजमान हुई। मुंडेश्वरी मंदिर स्थान का सबसे पहले विवरण स्कंद पुराण में मिलता है। इसके अलावा मार्कण्डेय पुराण अनुसार यही वह स्थल है जहां माँ दुर्गा ने काली रूप धर, चंड-मुंड नामक राक्षस का वध किया था। राक्षस मुंड का सिर कैमूर को इस पहाड़ी पर गिरने की वजह से यह मंदिर मुंडेश्वरी मंदिर कहलाया।




प्राचीन इतिहास: 


मंदिर का सबसे पहला शिलालेख साल 389 ईसवी का बताया जाता है। इस बात का दावा यहां मिले शिलालेख में मिलता है। उन्नीसवीं सदी के उत्तरार्द्ध से बीसवीं सदी के उत्तरार्द्ध के बीच कई अंग्रेज़ अधिकारियों ने इस क्षेत्र का दौरा कर मंदिर की जानकारी जुटाई। मुंडेश्वरी माता का यह स्वर्ग से धाम भी देश के लाखों मंदिरों की  ही तरह मुग़लों और दिल्ली सलतनत के हमलों से बच ना पाया। देवी मुंडेश्वरी वराही रूप में है। वराही को काशी की रक्षिका देवी भी माना जाता है। 



         

कुल मिलाकर पौराणिक और प्राचीन इतिहास को मिलाकर देखें तो यह देवी मंदिरों में और भगवान शिव, विष्णु आदि देवों से भी अधिक पुराना है। 

मुंडेश्वरी मंदिर:


पँवरा पहाड़ी पर बसे मुंडेश्वरी मंदिर 608 फ़ीट की ऊंचाई पर स्तिथ है। मंदिर काले पत्थर से बना अष्टकोणीय आकर में है और दोनों बगल में बहुत सारे टूटे हुए अवशेष बिखरे पड़े है। मंदिर के पश्चिम में विशाल नंदी कि मूर्ति है और पूर्व मुख् किये हुए आज भी उसी तरह तटस्थ बैठे है। माता की मूर्ति में इतनी शक्ति होने के कारण मूर्ति को ज़्यादा समय ना देखने की हिदायत यहां के पुजारी आनेवाले भक्तों को दे देते हैं। माँ मुंडेश्वरी मंदिर में वराही रूप में विराजी है।



माता मुंडेश्वरी मूर्ति


देश के अनेकों मंदिर मुग़ल और इस्लामी शासन काल में  तहस-नहस कर दिए गए थे उनमें से एक माँ मुंडेश्वरी का यह मंदिर भी है। मात्र इतना फर्क है कि जहाँ अनेकों मंदिरों पर दरगाह और मस्जिदें बना दी गयी वहीं मुंडेश्वरी धाम मेन मंदिर ईश्वर की विशेष कृपा से बचा रहा। काफी सदियों तक आम जनता की दृष्टि से दूर रहने के कारण मंदिर 


ऐसी बलि और कहीं नहीं:


मंदिर में किसी भक्त की मनोकामना पूरी होने के पूर्व बलि देने का संकल्प लेके मनोकामना पूरी होने पर बकरे की बलि माता को समर्पित करते हैं। मुंडेश्वरी मंदिर में दी जाने वाली पशु बली में पशु के शरीर से रक्त की एक बूंद भी नहीं निकलती क्योंकि पशु को केवल माता की मूर्ति के नीचे रख कर कुछ चावल चढ़ा कर मंत्र बोले जाते हैं। कुछ ही क्षण में बकरा बेशुद्ध हो कर वापिस होश में आ जाता है मानो जैसे परलोक से लौटकर आया हो। 



यह केवल धार्मिक ही नहीं बल्कि उससे कहीं ज़्यादा एक आध्यात्मिक रीति है जो 1700 वर्ष से मंदिर में निर्बाधित चली आ रही है। 


 पँवरा पहाड़ी के नीचे बने संग्रहालय में पुरातत्व विभाग द्वारा संरक्षित मंदिर के अनेक अवशेष जैसे खंडित मूर्तियाँ, स्तम्भ इत्यादि संग्रहित है। इन मूर्तियों में भगवान, गणेश, कालभैरव, विष्णु, सरस्वती और महालक्ष्मी है। 


पंचमुखी शिवलिंग:


मंदिर महादेव का पंचमुखी शिवलिंग विराजमान है जो दिन के तीन पहर में तीन बार रूप बदलता है। जिस पत्थर से यह पंचमुखी शिवलिंग निर्मित किया गया है उसमे सूर्य की स्थिति के साथ साथ पत्थर का रंग भी बदलता रहता है।


  बलि की यह सात्विक परंपरा पुरे भारतवर्ष में अन्यत्र कहीं नहीं है I एक तरफ मंदिर तक पहुँचने के लिए  524 फीट तक सड़क मार्ग की सुविधा है जहाँ हल्की गाड़ियाँ जा सकती है I राजधानी पटना से प्रतिदिन कई वातानुकूलित एवं सामान्य गाड़ियाँ भभुआ के लिए प्रस्थान करती है। वाराणसी तथा पटना से रेल द्वारा  आने के लिए गया -मुगलसराय रेलखंड पर  स्थित भभुआ रोड (मोहनियाँ) स्टेशन उतरना होता है


पंचमुखी शिवलिंग




मुंडेश्वरी माता मंदिर सुबह 6 से 7 बजे तक दर्शन के लिये खुला रहता है।


बौद्ध मंदिर?

हाल ही के दशकों में मुंडेश्वरी मंदिर को एक बौद्ध मंदिर साबित करने की काफी कोशिशें नव-बौद्धों द्वारा मार्क्सवादी और वामपंथी विचारधारा और षड्यंत्र के चलते करने की कोशिश की गई है। अनर्गल तथ्य बिना किसी ईतिहासिक प्रमाण के चलते यह दिव्य रचना नव बौद्धों के हाथों में जाने से बची है। 


यहाँ मिली लगभग हर मूर्ति को भगवान का रूप बताने का प्रयास किया गया है। किंतु यह प्रामाणित नहीं हो पाया क्योंकि मंदिर पक्ष के पास इसके कुछ लिखित साक्ष्य संरक्षित मिले हैं। जैसे बौद्ध मंदिरों में जो शिलालेख मिलते है वह केवल पाली लिपी में होते हैं जबकि प्राचीन मंदिरों में ब्राह्मी लिपी, संस्कृत या तमिल भाषा का उपयोग होता है। 


यहां देवियों की मूर्ति जिनपे स्त्री संकेत स्पष्ट दिखाई देते हैं, नव बौद्ध इसे भी भगवान बुद्ध की कहकर मूर्खता करते है।


मुंडेश्वरी मंदिर कैसे पहुँचे:


कैमूर से निकटतम शहर वाराणसी और पटना है। वाराणसी से कैमूर 101 किमी है और साढ़े 3 घण्टे में पहुँचा जा सकता है। पटना से कैमूर की दूरी 223 किमी है। यह दूरी 6 घण्टे में पूरी की जा सकती है। 

पटना और वाराणसी रेलवे स्टेशन देश के बाकी शहरों अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। 

वाराणसी का लालबहादुर शास्त्री हवाई अड्डा और पटना हवाई अड्डा से देश के अन्य राज्यों के लिए विमान सर्व उपलब्ध रहती है।


✒️स्वप्निल. अ


(नोट:- ब्लॉग में अधिकतर तस्वीरें गूगल से निकाली गई हैं।)



योगमाया मंदिर,मेहरौली,दिल्ली

देश की राजधानी दिल्ली के दक्षिण में स्तिथ  माँ योगमाया का शक्तिपीठ मंदिर है। देवी योगमाया भगवान श्री कृष्ण की बड़ी बहन हैं। मेहरौली इलाके में...