Translate

UP Temples लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
UP Temples लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 4 फ़रवरी 2024

मेंढक शिव मंदिर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश

मेंढक मंदिर उत्तर प्रदेश का एक उत्सुक्ता से भर देनेवाला मंदिर है जिसका नाम सुनने से मन अचंभित हो कर दिमाग सोचने में लग जाता है। यह मंदिर अपना विचित्र इतिहास के लिए जुड़ा हुआ है।

  

बुधवार, 31 जनवरी 2024

तिलभांडेश्वर मंदिर, काशी, उत्तर प्रदेश

तिलभांडेश्वर नाम मात्र से संकेत मिल जाता है मंदिर के खास होने का। महादेव की नगरी काशी के प्रमुख शिव मंदिरों में से एक है तिलभांडेश्वर मंदिर। विश्वनाथ मंदिर के दर्शन के बाद यह शिव मंदिर भोलेनाथ को ध्यान, साधना,जप के लिये काशी में सबसे उत्तम मंदिर है। 


इस मंदिर के पीछे का इतिहास भी इसके नाम कि ही तरह अनोखा और अनसुना है। 



मंगलवार, 23 जनवरी 2024

ऋंगी-शांता मंदिर, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश

श्रृंगवेरपुर, प्रयाग नगरी के समीप प्रभू श्री राम से पुनीत धाम चित्रकूट के निकट बना है। यह धाम रामायण की अनसुनी कथा और इनसे जुड़े हुए कुछ अंजाने पात्र की भूमि रही है। रामायण के शुरू से लेके अंत तक इस पावन भूमि का अहम योगदान रहा है।

पौराणिक इतिहास:


श्रृंगवेरपुर का इतिहास अति रोचक कथाओं के घटनाक्रम से भरा हुआ है। इन कथाओं का वर्णन वाल्मीकि रामायण, कालिदास के रघुवंशम्, भवभती के उत्तर रामचरित, वेदव्यास के महाभारत और तुलसीकृत श्रीरामचरितमानस में है। त्रेतायुग में ऋषि कश्यप के पुत्र विभंड ने घोर तपस्या की जिससे भयभीत हो देवराज इंद्र ने अप्सरा उर्वशी को तपस्या भंग करने के लिए भेजा। विभंड उर्वशी के से मोहित हो गए और इस मिलन से एक पुत्र का जन्म हुआ। यह पुत्र ऋंगी ऋषि कहलाये। ऋषि के मस्तक पर सींग जैसा उभार होने के कारण इनका नाम ऋंगी पड़ा। उन्होंने अपने कठोर तप से अनेक शक्तियां प्राप्त की। इन शक्तियों के उपयोग से राजा दशरथ और अंगदेश के राजा रोमपद को भीषण अकाल से मुक्त करवाया। 


ऋषि ऋंगी - माता शांता
ऋषि श्रृंगी - देवी शांता

     

         



श्रृंगवेरपुर की भूमी पर राजा दशरथ का पुत्रेष्ठि यज्ञ का साक्षी है। इस यज्ञ को ऋंगी ऋषि ने संपन्न करवाया था। फल स्वरूप अयोध्या में राजा दशरथ की तीन पत्नियों, कौशल्या से श्री राम, कैकई से भरत और सुमित्रा से लक्ष्मण शत्रुघ्न हुए। 


   


रामचरितमानस की एक चौपाई में ऋंगी द्वारा पूर्ण करवाये गए पुत्रेष्टि यज्ञ का वर्णन इस प्रकार है –


सृंगी रिषिहि बसिष्ठ बोलावा।

पुत्रकाम सुभ जग्य करावा।।



➡️ जगत शिरोमणि कृष्ण मंदिर, जयपुर, राजस्थान


दशरथ पुत्री शांता:


प्रभू श्री राम के पिता राजा दशरथ की एक पुत्री भी थी जिनका नाम था शांता। किंतु देवी शांता का उल्लेख वाल्मीकि कृत आद्य महाकाव्य रामायण में नहीं मिलता है। केवल ऋषि ऋंगी का वर्णन है। दक्षिण भारत के कतिपय पौराणिक आख्यानों में शांता को राजा दशरथ और उनकी पहली पत्नी कौशल्या की पुत्री होने के स्पष्ट विवरण मिलता है। माता कौशल्या की एक बहन वर्षिणी अंगदेश के राजा रोमपद की पत्नी थी। किंतु राज दम्पति के कोई संतान न थी। शांता को राजा दशरथ से वचन लेकर राजा रोमपद और रानी वर्षिणी ने गोद ले लिया था। राजा दशरथ की सहमति से ही शांता का विवाह ऋंगी ऋषि के साथ हुआ था। 




प्रभू श्री राम, पत्नी सीता और अनुज लक्ष्मण सहित राजसी जीवन त्याग इसी पावन धरती से वनवासी जीवन आरंभ किया था। रघुनंदन आर्य सुमंत्र द्वारा चलाये रथ पर बैठ, अयोध्या से गंगा के तट पर पहुंचे और केवट द्वारा नाव में बैठकर इस स्थान पर  पहली रात्रि बिताई। भ्राता भरत श्री राम को मनाकर वापिस अयोध्या लें चलने के लिए प्रथम बार यहीं रुके थे और एक रात्रि बिताई थी। 


रामचरितमानस में इसका वर्णन इन चौपाईयों में मिलता है –


  1. सीता सचिव सहित दोऊ भाई।

सृंगबेरपुर पहुंच जाई।।


  1. सिय सुमंत्र भ्राता सहित।

कंद मूल फल खाई।।


  1. सयन कीन्ह रघुबंसमनि।

पाय पलोट त भाई।।


श्रृंगवेरपुर धाम महत्त्व:


  • श्रृंगवेरपुर, प्रभू श्री राम के परम मित्रों, भक्तों में से एक निषादराज का गढ़ रहा है। निषादराज का महल भी यही बंजर अवस्था मे है।


  • इस पावन भूमि को इसके पौराणिक इतिहास के कारण संतान तीर्थ भी माना जाता है। 


  • लंका से लौटते समय यहां निषादराज को श्री राम के लंका से पुष्पक विमान पर आने की सूचना भी मिली थी जिसे उन्होंने भरत तक पहुंचाया था।


  • देवी सीता और केवट ने यहीं निषादराज गुहा और गंगा जी से आभार प्रकट किया था।


➡️ प्रभु श्री राम का ननिहाल - चंदखुरी, रायपुर, छत्तीसगढ़

 

श्रृंगवेरपुर मंदिर कैसे पहुँचे:


श्रृंगवेरपुर पहुँचने के लिए निकटतम रेलवे स्टेशन प्रयागराज रेलवे स्टेशन है। प्रयागराज से श्रृंगवेरपुर की दूरी 32 किमी है। इसे प्रयागराज से लखनऊ हाईवे से आया जा सकता है। अयोध्या से भी श्रृंगवेरपुर 170 किमी की दूरी पर है। निकटतम हवाई अड्डा प्रयागराज का अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डा है।


✒️स्वप्निल. अ


(नोट:- ब्लॉग में अधिकतर तस्वीरें गूगल से निकाली गई हैं।)


शनिवार, 16 सितंबर 2023

झारखण्डी महादेव मंदिर, गोरखपुर

गोरखपुर से कुछ किमी दूर स्थित है एक बिना छत का प्राचीन शिव मंदिर है। यह मंदिर झारखंडी शिव मंदिर के नाम से जाना जाता है। इस मंदिर और इसके इर्द -गिर्द का हिस्सा अपने अंदर बहुत सारे रहस्य लिए समाया है।




इतिहास:


गोरखपुर के पास सरैया तिवारी गांव में एक रहस्यम शिव मंदिर श्रावण और महाशिवरात्री के समय हर साल एक तीर्थ का स्थान ले लेता हैं। सदियों पहले यहां झाड़-झंकडियाँ थी सो इस मंदिर का नाम झारखंडी पड़ा। इस मंदिर का कोई पौराणिक इतिहास तो है नहीं और साथ ही लिखित प्रमाण उपलब्ध नहीं है। बस इतना ज्ञात है कि यहाँ भगवान भोले के शिवलिंग पर 11वीं सदी में लुटेरे मुहम्मद ग़ज़नवी ने आक्रमण किया था। 


सन् 1971 में यहां खुदाई की गई जिसमें अनेकों मूर्तियाँ धरती के अंदर से प्राप्त हुई। गोरखपुर के कलेक्टर के कार्यालय में आज भी यह मूर्तियाँ रखी हैं। 




शिवलिंग प्राकट्य:


गांव के बुजुर्गों का मानना है की यहां भोलेनाथ लिंग रूप में 5000 वर्षोँ से स्वयुम्भू रूप में विराजित है। सरिया तिवारी गांव के बुज़ुर्गों के अनुसार इस  क्षेत्र में उनके पूर्वजों ने विशालकाय कंकाल यहां के जंगलों में देखे थे।


यहां एक जमींदार हुआ करते थे गब्बू दास नाम से। उन्हें महादेव ने स्वप्न में दर्शन दे कर झारखंडी में लिंग रूप के प्रकट होने की बात कही। अगली सुबह सारे गांव वासी और भक्त उनके साथ उस जगह गड्ढा खोद ढूंढने लगे और दूसरे प्रयास में शिव लिंग ढूंढने में सफल हुए। 





शिवलिंग रहस्य:


मध्यकाल में मुसलमान आक्रांताओं का हमला उत्तर भारत में बढ़ता जा रहा रहा था। मुहम्मद ग़ज़नवी जब इस गांव से गुज़र रहा था तब उसकी नज़र इस शिवालय पर पड़ी। उसे बताया गया इस मंदिर की शक्ति और महत्त्व के बारे में सो उसने मंदिर को ध्वस्त करने के आदेश दिए। मंदिर को तोड़ते समय जब भी प्रहार किया जाता, उसमें से रक्त की धारा निकल आती। शिवलिंग की जड़ खोजने पर शिवलिंग धरती में और गहरा होते जाता।  


निराश होकर कुंठा में गजनवी ने शिवलिंग पर कुरान की आयत अरबी में गुदवा दी। यह आयत है 'ला इलाह इल अल्लाह', ताकि हिंदू इस मंदिर में पूजा ना कर पाएं। लेकिन इसके उलट यहां भक्तों की आस्था बढ़ती चली गयी और मंदिर की मान्यता भी। 


मंदिर पर आज तक कोई छत नहीं बन पाई है। जब भी कोई प्रयत्न किया जाता तो वह छत पूर्ण रूप से नहीं बन पाती या कोई बाधा बीच में आ जाती। भगवान भोले का मानिए जैसे संकेत हो नाग की आकृति लिए पीपल के पेड़ की छाया में रहना। 


 मंदिर के बगल में एक पोखरा(सरोवर जैसा) जिसे पोखड़ा बुलाते हैं, इसके अंदर स्नान करने से सारे चर्म रोग ठीक हो जाते हैं। इक्कीस दिन अगर कोई इस पोखरे में स्नान कर ले तो त्वचा के सारे रोगों से मुक्ति पा लेता है। 


 मंदिर के प्रमुख पुजारी के अनुसार लाल बिहारी दास के पहले यहां कोई भी पुजारी नहीं टिक पाता था। एक पैर पर खड़े हो कर साधना करने पर महादेव ने दर्शन 

दे कर उनकी विंन्नति सुन आशीर्वाद दिया। फिर महंत और पंडित टिकने लगे।


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का इस मंदिर से विशेष लगाव है। योगीजी यर वर्ष इस शिवालय में श्रावण और महाशिवरात्रि में दर्शन करने आते है।



कैसे पहुँचे:


गोरखपुर रेलवे स्टेशन, गोरखपुर हवाई अड्डा और बस स्टैंड, झारखंडी मंदिर से बराबर 1-1 घण्टे की दूरी पे स्थित है। 


✒️Swapnil. A


(नोट:- ब्लॉग में अधिकतर तस्वीरें गूगल से निकाली गई हैं।)


अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करें:-




यमशिला का रहस्य

  भगवान जगन्नाथ की पृरी मंदिर सदियों से रहस्यों से भरा हुआ है। जगन्नाथ मंदिर को साक्षात वैकुंठ धाम भी कहा जाता है क्योंकि मंदिर में एक बार भ...