Translate

गुरुवार, 27 जुलाई 2023

विश्व स्वरूपम शिव, नाथद्वार, राजस्थान

वीर महाराणाओं की पावन धरती राजस्थान पर दुनिया की सबसे विशाल औऱ ऊंची महादेव की मूर्ति बनाई गई है। राजस्थान के शहर राजसमंद में भोलेनाथ की इस विशाल काय मूर्ति को बनवाने वाले है, मिराज समूह के अध्यक्ष मदन पालीवाल और मूर्तिकार है नरेश कुमावत।


यहां महादेव की विशाल मूर्ति बनाने के पीछे नाथद्वार वासियों की एक मान्यता है। जब महादेव एक समय नाथद्वारा आये थे तो उन्हीने यही आसन ग्रहण किया था। देवों के देव महादेव की मूर्ति ध्यान मुद्रा में है। और भला भोलेनाथ अपनी सवारी नन्दी के बिना कैसे दिख सकते हैं? सो नन्दी की मूर्ति पास ही मानो नृत्य करती हुई मुद्रा में दिखती है।


विश्व स्वरूपम


विश्व स्वरूपम पीछे से




 प्रक्रिया औऱ सामग्री:


विश्व स्वरूपम(Statue of Belief) राजसमंद की गणेश टेकरी पहाड़ी पर बनाया गया है। 

मूर्ति का काम 2018 में शुरू हुआ और लोकार्पण 29 अक्टूबर 2023 को राजस्थान के मुख्यमंत्री जी द्वारा करवाया गया। मूर्ति की ऊँचाई पहले 251 फ़ीट रखी गयी थी किंतु गंगा की जलधारा जोड़ने के चलते ऊंचाई 369 फ़ीट कर दी गयी। मूर्ति का आधार110 फ़ीट में पसरा है। कुल वजन 30000 टन है जो इसे एशिया की किसी भी मूर्ति से सबसे भारी और ऊंची करती है। तांबे का पेंट से रँगी मूर्ति अगले 20 वर्ष तक चमकती रहेगी। मूर्तिकार नरेश कुमावत बताते हैं की मूर्ति अगले 2500 साल तक यूं कि यूं बनी रहेगी चाहे कोई भी प्राकृतिक आपदा क्यों ना आ जाए। मूर्ति बनाने में कुल 30000 टन धातु(पंच धातु) जिसमे 2,600 टन स्टील 2,601 टन लोहा 26,618 क्यूबिक मीटर सीमेंट कंक्रीट 30x25 मीटर उपयोग हुआ है। नन्दी महाराज की ऊंचाई 25 फ़ीट और चौड़ाई 37 फीट की है। मूर्ति का ऊपरी भाग 250किमी तक तेज चलनेवाली हवाओं को भी झेलने की क्षमता रखता है। मूर्ति को बनाने में 90 इंजीनियरों औऱ 900 कारीगरों ने बनाकर तैयार किया है। मूर्त्ति के ऊपरी हिस्से में जाने के लिए 4 लिफ्ट, एक एलेवेटर और 3 कांच सीढ़ियों की व्यवस्था है। श्रद्धालुओं के लिए अंदर एक हॉल की व्यवस्था भी की गई है।



रात्री शिव दर्शन



 महादेव की जटाओं वाले भाग पर दो पानी की टँकीयां लगी है। एक टँकी जलाभिषेक के लिए और दूसरी आपातकाल के लिए। लगाई गई है। मूर्ति के भीतर कुल 15000 लोगों को लेने की क्षमता है। एक दिन में केवल 700 लोग को ही महादेव के अंदर के दर्शन की अनुमति है। एक बार में 60 लोगों को प्रवेश मिलेगा और 10-10 लोगों के जत्थे प्रवेश करते हैं। 


विश्व स्वरूपम मूर्ति को पूरा देखने में दर्शनार्थियों को कम से कम 4 घंटों का समय लगेगा। मूर्ति के ऊपर पहुँचने पर राजसमंद शहर का लुभावना दृश्य देखते ही बनता है। 


मूर्ति दर्शन समय:


  • सुबह 5 से 12:30 बजे तक
  • दोपहर 3 से रात्री 8:30 बजे तक
विश्व स्वरूपम में प्रवेश करने के लिए टिकट की जानकारी, www.statueofbelief.com पर जाके की जा सकती है। 

कैसे पहुँचे:


हवाई मार्ग- राजसमंद से सबसे नजदीकी एयरपोर्ट उदयपुर का महाराणा प्रताप एयरपोर्ट है जो विश्व स्वरूपम मूर्ति से 57 किमी दूर है। 


रेल मार्ग- राजसमंद से सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन मावली रेलवे स्टेशन है। विश्व स्वरूपम मूर्ति की स्टेशन से दूरी कुल 29.9 किमी दूर है। 


✒️Swapnil. A


(नोट:- ब्लॉग में अधिकतर तस्वीरें गूगल से निकाली गई हैं।)


अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करें:-


  • http//hindi.revoi.in/369-feet-high-shiva-statue-vishvas-swaroopam-inaugurated-in-nathdwara-rajasthan/amp/






इन्हें भी देखे:


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

योगमाया मंदिर,मेहरौली,दिल्ली

देश की राजधानी दिल्ली के दक्षिण में स्तिथ  माँ योगमाया का शक्तिपीठ मंदिर है। देवी योगमाया भगवान श्री कृष्ण की बड़ी बहन हैं। मेहरौली इलाके में...